london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

क्वार्टर फाइनल में हारी महिला तीरंदाजी टीम

Sunday, July 29, 2012, 15:15
Comments 1  
क्वार्टर फाइनल में हारी महिला तीरंदाजी टीमलंदन :भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम के बाद अब महिला टीम भी लंदन ओलम्पिक से बाहर हो गई है। लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर रविवार को हुई टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला तीरंदाजो को डेनमार्क के हाथों हार कर बाहर होना पड़ा।

विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त दीपिका कुमारी, बोम्बाल्या देवी और सी. सुरो की टीम डेनमार्
क के हाथों 210-211 के अंतर से हारीं। तीसरे राउंड में सुरो ने व्यक्तिगत तौर पर खराब प्रदर्शन करते हुए सिर्फ छह अंक हासिल किए थे जो भारत के लिए महंगा साबित हुआ।

दीपिका और बोम्बाल्या ने व्यक्तिगत तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सुरो के औसत प्रदर्शन के कारण उन्हें भी निराशा हाथ लगी। दीपिका ने जहां 662 अंक हासिल किए वहीं बोम्बाल्या ने 651 अंक भारत की झोली में डाले लेकिन सुरो लक्ष्य से भटकी हुई दिखीं। इसी कारण उनके खाते में सिर्फ 625 अंक आ सके।

भारत पहले राउंड में 52, दूसरे राउंड में 51, तीसरे राउंड में 52 और फिर चौथे राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 55 अंक जुटाए लेकिन डेनमार्क ने दूसरे राउंड में जुटाए गए 56, पहले तीसरे और चौथे राउंड में जुटाए गए क्रमश: 51, 53 और 51 अंकों के आधार पर भारत को एक अंक से पीछे छोड़ दिया।

भारतीय टीम दुर्भाग्य का शिकार रही, क्योंकि उसने इस मुकाबले में डेनमार्क से अधिक छह बार 10 अंक हासिल किए जबकि डेनमार्क पांच मौकों पर ही पूरे अंक हासिल कर सका। भारतीय खिलाड़ियों के लिए तीन मौकों पर फाउल करना महंगा पड़ा।

अब भारतीय तीरंदाज व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हाथ आजमाएंगी जहां दीपिका से पदक की उम्मीद की जा सकती है। पुरुष टीम पहले ही खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 29, 2012, 15:15

टिप्पणी

Goutam Shaw - Chhattisgarh (India)
we are waiting for dipika kumari`s individual perfomance in london olympic
जवाब

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img