लंदन : लंदन ओलम्पिक में टेनिस के पुरुषों के एकल मुकाबले के पहले दौर में सोमदेव देववर्मन रविवार को फिनलैंड के जार्को निमिनेन से हार गए।
सोमदेव 72 मिनट तक विम्बलडन में चले मुकाबले में जार्को से 3-6, 1-6 से पराजित हो गए। मुकाबले को बारिश के कारण बीच में रोकना पड़ा था।
मुकाबले के दौरान सोमदेव ने सामान्य प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले के दौरान तीन डबल्स फाल्ट और 21 गलतियां की। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 30, 2012, 08:56
|