ज़ी न्यूज खेल ब्यूरो लंदन : गगन नारंग के कांस्य पदक जीतने के बाद अब देशवासियों की नजर 2009 के विश्व चैंपियन रोंजन सोढ़ी पर टिकी हैं। भारत की ओर से डबल ट्रैप मुकाबले में उतरे सोढ़ी दूसरे राउंड के बाद पिछड़ गए हैं। दूसरे राउंड के बाद सोढ़ी छठे स्थान पर हैं। दूसरे राउंड में सोढ़ी ने 50 में 44 अंक हासिल किए। पहले राउंड के बाद सोढ़ी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। पहले राउंड में सोढ़ी ने 48 का स्कोर हासिल किया था।
विजय कुमार अपने पसंदीदा इवेंट 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में चुनौती रखेंगे। भारतीय मुक्केबाजों ने भी ओलंपिक में अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है। पांच पुरुष खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं। ऐसे में उनसे पदक जीतने की उम्मीदें बढ़ती जा रही हैं।
First Published: Thursday, August 2, 2012, 17:35
|