london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

फेल्प्स ने जीता ऐतिहासिक 19वां ओलंपिक पदक

Wednesday, August 1, 2012, 12:37
Comments 0  
फेल्प्स ने जीता ऐतिहासिक 19वां ओलंपिक पदकलंदन : माइकल फेल्प्स ने आज 4 गुणा 200 मीटर तैराकी फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक के सबसे सफल खिलाड़ी होने का श्रेय हासिल कर लिया। तरणताल के इस जादूगर का यह 19वां ओलंपिक पदक है। इससे पहले 200 मीटर बटरफ्लाय में उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा था।

फेल्प्स के ओलंपिक में 15 स्वर्ण पदक हैं जिनमें से आठ उन्होंने बीजिंग ओलंपिक 2008 में और छह
एथेंस में 2004 में जीते थे। एथेंस में उन्हें एक कांस्य भी मिला था जबकि मौजूदा खेलों में वह दो रजत जीत चुके हैं।
अमेरिका के इस सुपरस्टार तैराक ने कल 200 मीटर बटरफ्लाय में रजत जीता जबकि स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका के चेड ले क्लोस को मिला। इसके साथ ही फेल्प्स ने सोवियत जिम्नास्ट लारिसा लेटिनिना के 18 ओलंपिक पदकों के रिकार्ड की बराबरी कर ली थी।

इसके एक घंटे बाद वह रियान लोश्टे, कोनोर डिवायेर और रिकी बेरेंस के साथ 4 गुणा 200 मीटर फ्री रिले में लौटे और स्वर्ण जीता। फ्रांस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा। सभी को लगा था कि फेल्प्स अपना 18वां पदक स्वर्ण के रूप में जीतेंगे क्योंकि पिछले दस साल से 200 मीटर फ्लाई में उनका दबदबा रहा है। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी तैराक ने उन्हें यह कारनामा नहीं करने दिया। फेल्प्स अभी 100 मीटर बटरफ्लाय और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में भी उतरेंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 1, 2012, 12:37

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img