लंदन : भारत के निशानेबाज रोंजन सोढ़ी लंदन ओलम्पिक की डबल ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके। गुरुवार को आयोजित क्वालीफाइंग दौर में सोढ़ी 11वें स्थान पर रहे। सोढ़ी ने 134 (48, 44, 42) अंक हासिल किए जबकि ब्रिटेन के पीटर रॉबर्ट रसेल विल्सन ने क्वालीफाइंग में 143 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। फाइनल में शीर्ष छह निशानेबाजों को जगह मिली।
सोढ़ी से भारत को काफी उम्मीदे थीं क्योंकि उन्होंने बीते साल उम्दा प्रदर्शन करते हुए ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था। उम्मीद थी कि वह 2004 के एथेंस ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारत को इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण दिलाएंगे लेकिन 0.893 औसत के साथ सोढ़ी 23 निशानेबाजों में 11वें स्थान पर रहे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 2, 2012, 17:53
|