london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

मैराथन : 78वें स्थान पर आए राम सिंह

Monday, August 13, 2012, 09:29
Comments 0  
मैराथन : 78वें स्थान पर आए राम सिंह लंदन : राम सिंह ने रविवार को लंदन ओलम्पिक में पुरुष मैराथन दो घंटे 30 मिनट एवं छह सेकेंड में पूरी कर 78वां स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लंदन ओलम्पिक में एथलेटिक्स में भारतीय अभियान समाप्त हो गया। राम सिंह का यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन था।

युगांडा के स्टीफेन किपरोटिच ने मैराथन दो घंटे आठ मिनट एवं एक सेकेंड में पूरा कर चालीस साल
बाद अपने देश के लिए पहला स्वर्ण जीता। प्रतियोगिता का रजत पदक केन्या के विश्व चैम्पियन अबेल किरुई को मिला, जिन्होंने दौड़ पूरी करने में स्टीफेन से 26 सेकेंड अधिक समय लिया। केन्या के ही विल्सन किपसांग को प्रतियोगिता का कांस्य मिला।

राम सिंह ने ओलम्पिक मैराथन में भारत की तरफ से 32 वर्ष बाद भाग लिया। इससे पहले 1976 में मांट्रियल ओलम्पिक मैराथन में शिवनाथ सिंह ने भाग लिया था और 11वें स्थान पर रहे थे। (एजेंसी)


First Published: Monday, August 13, 2012, 09:29

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img