लंदन : ओलंपिक खेलों के चौथे दिन मंगलवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है :
तीरंदाजी - पुरूष व्यक्तिगत (अंतिम 32 का एलिमिनेशन राउंड) जयंत तालुकदार बनाम जैकब वुकी (अमेरिका) (दोपहर पौने दो बजे) राहुल बनर्जी बनाम जांतसन गांटुंस (मंगोलिया)
(शाम साढ़े सात बजे) तरूणदीप राय बनाम जुआन कालरेस स्टीवंस (क्यूबा) (दोपहर पौने नौ बजे से) महिला व्यक्तिगत (अंतिम 32 का एलिमिनेशन राउंड) चेकरोवोलु स्वुरो बनाम जेनिफर निकोलस (अमेरिका)
दोपहर सवा तीन बजे (बैडमिंटन) पुरुष एकल ग्रुप डी मैच पी कश्यप बनाम टीयन मिंह नगुयेन (वियतनाम) दोपहर एक बजे (महिला युगल ग्रुप बी मैच) ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा बनाम शिंटा मुलिया सारी, लेइ याओ (सिंगापुर) रात 11 बजे (मिश्रित युगल ग्रुप सी मैच) ज्वाला गुट्टा, वी दीजू बनाम जुंग हा, जुंग इउन (दक्षिण कोरिया)
दोपहर सवा दो बजे (मुक्केबाजी) पुरूष लाइट फ्लाई (49 किग्रा) लैशराम देवेन्द्रो सिंह बनाम बेयरोन मोलिना फिगुइरोआ (होंडुरास)
शाम सात बजे (पुरूष लाइट वेल्टर, 64 किग्रा) मनोज कुमार बनाम सेरदार हुदायबेरडियेव (तुर्कमेनिस्तान)
नौकायन (पुरूष एकल स्किल्स क्वार्टर फाइनल रेपेचेज): स्वर्ण सिंह दोपहर दो बजकर 20 मिनट। पुरुष लाइटवेट डबल्स स्किल्स रेपेचेज दो संदीप कुमार, मंदीप सिंह दोपहर तीन बजे
भारोत्तोलन, (पुरुष 69 किग्रा वर्ग) के रवि कुमार दोपहर ढाई बजे । (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 31, 2012, 09:26
|