london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

सानिया और रश्मि पहले दौर में ही बाहर

Sunday, July 29, 2012, 10:27
Comments 0  
सानिया और रश्मि पहले दौर में ही बाहरलंदन : सानिया मिर्जा और रश्मि चक्रवर्ती की भारतीय जोड़ी को सर्विस पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण ओलंपिक टेनिस प्रतियोगिता के महिला युगल में आज यहां पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

लंबे समय बाद जोड़ी बनाकर खेल रही सानिया और रश्मि ताइपै की सु वेई सी और चिया जुंग चुआंग से
लगभग डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में 1-6, 6-3, 1-6 से हार गयी। इस हार से रश्मि का ओलंपिक अभियान भी समाप्त हो गया लेकिन सानिया मिश्रित युगल में लिएंडर पेस के साथ कोर्ट पर उतरेगी। भारत को इस जोड़ी से काफी उम्मीद है।

वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली भारतीय जोड़ी ने विरोधी टीम को 14 बार ब्रेक प्वाइंट लेने का मौका दिया जिसमें से छह बार उन्होंने अपनी सर्विस गंवायी। दूसरी तरफ वह सात अवसरों में से केवल तीन बार ही ब्रेक प्वाइंट लेने में सफल रही। ताइपै की जोड़ी ने इसके अलावा भारतीयों के 19 विनर के मुकाबले 43 विनर लगाये जिसने जीत का अंतर पैदा किया।

सानिया और रश्मि को शुरू से ही अपनी सर्विस पर नियंत्रण रखने में परेशानी हुई और इसका खामियाजा उन्होंने पहले सेट में भुगतना पड़ा। भारतीय जोड़ी इस सेट में अपनी एक भी सर्विस बचाने में नाकाम रही। इस बीच उन्होंने एक बार अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की सर्विस तोड़ी लेकिन यह नाकाफी था। ताइपै की जोड़ी ने भारतीयों के आठ के मुकाबले 19 विनर भी लगाये और पहला सेट 36 मिनट में अपने नाम किया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 29, 2012, 10:27

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img