london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

सिनिमोल भी ओलंपिक की दौड़ से बाहर

Monday, July 9, 2012, 14:12
Comments 0  
सिनिमोल भी ओलंपिक की दौड़ से बाहरनई दिल्ली : भारत की मध्यम दूरी की धाविका सिनिमोल पाउलोज लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के अपने अंतिम प्रयास में भी विफल रही। वह फिनलैंड के लापिलाहती में सावो खेलों के दौरान महिला 1500 मीटर स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही।

लंदन खेलों की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया समाप्त होने के अंतिम दिन कल सिनिमोल ने लापिलाहती में
चार मिनट 10.72 सेकेंड का समय लिया लेकिन यह उन्हें लंदन खेलों में जगह दिलाने के लिए काफी नहीं था। लंदन ओलंपिक का ‘बी’ क्वालीफिकेशन स्तर चार मिनट 8.90 सेकेंड था।

यहां मिली जानकारी के मुताबिक एथोपिया की आसेफा मेसकेरेम ने चार मिनट 9.51 सेकेंड के समय के साथ रेस जीती। फिनलैंड की योहाना लेहटिनेन चार मिनट 15.27 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रही। सिनिमोल ने इससे पूर्व पिछले हफ्ते स्वीडन के स्टाकहोम में फोल्कसैम सोलेनटुना ग्रांप्री में भी खराब प्रदर्शन किया था और चार मिनट 13.91 सेकेंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रही थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, July 9, 2012, 14:12

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img