london olympic
  • Gymnastics
  • Athletics
  • Badminton
  • Tennis
  • Shooting
  • Boxing
  • Hockey
  • Football
  • Wrestling
  •  
होम | खबरें | भारत की उम्‍मीदें | तस्‍वीरें | रिकार्ड्स | कुल पदक | ओलंपिक इतिहास

400 मीटर दौड़ में जेम्स ने जीता स्वर्ण

Tuesday, August 7, 2012, 18:01
Comments 0  

लंदन : ग्रेनेडा के स्प्रिंटर किरानी जेम्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लंदन ओलम्पिक की ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिता में पुरुषों के 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। सोमवार देर रात आयोजित इस स्पर्धा में 19 वर्षीय जेम्स ने यह दौड़ 43.94 सेकेंड समय में पूरी की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स ने इस दौरान नया राष्ट्रीय और कैरेबियन रिकॉर्ड कायम किया।

जेम्स का यह पदक ओलम्पिक में ग्रेनेडा के लिए पहला पदक है। इसके अलावा जेम्स पहले गैर अमेरिकी
एथलीट हैं जिन्होंने 44 सेकेंड से कम समय में यह रेस पूरी की है। पिछले वर्ष दाएगु में जेम्स ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। दाएगू में जेम्स ने 44.60 सेकेंड समय के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था।
जीत के बाद जेम्स ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और देश के लिए पदक जीतने का मुझे गर्व है। इस समय खुशी को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इस समय स्वर्ण पदक जीतकर बेहद खुश हूं।

इस स्पर्धा का रजत पदक डॉमिनिक गणराज्य के सांतोस लुगुएलिन ने जीता। वह 44.46 सेकेंड समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। त्रिनिडाड एंड टोबैगो के गॉर्डन लालोंडे 44.52 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गॉर्डन का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 7, 2012, 18:01

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 
भारत की उम्‍मीदें और चुनौतियां
  भारत: अब तक जीते पदक  
लिएंडर पेस लिएंडर पेस
विजेंदर सिंह im
अभिनव बिंद्रा im
सुशील कुमार im
कर्णम मल्लेश्वरी im
राज्यवर्धन सिंह राठौर im
नार्मन प्रिटचार्ड im
केडी जाधव im
स्लाइड शो देखें
img