इंफोसिस ने कर्मचारियों की सैलरी 3 से 8 फीसदी बढ़ाई

इंफोसिस ने कर्मचारियों की सैलरी 3 से 8 फीसदी बढ़ाई

नई दिल्ली : नारायण मूर्ति की वापसी के बाद इंफोसिस ने अपने कर्मचारियों को खुश होने का मौका दे दिया है। कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी 3-8 फीसदी तक बढ़ा दी है। नारायण मूर्ति के चेयरमैन का पद संभालते ही कंपनी की ओर से ये ऐलान किया गया है।

इंफोसिस के मुताबिक भारत में स्थित कर्मचारियों की सैलरी करीब 8 फीसदी तक बढ़ाई गई है जबकि बाकी जगहों पर स्थित कर्मचारियों की सैलरी में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। एक जुलाई से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी दी जाएगी। वहीं विप्रो ने भी अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है। एक जून से कंपनी के ऑफशोर कर्मचारियों की सैलेरी 6-8 फीसदी बढ़ी है। ऑनशोर कर्मचारियों का वेतन 2-3 फीसदी बढ़ा है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 14, 2013, 11:54

comments powered by Disqus