ओरिएंट एक्सप्रेस ने टाटा की पेशकश ठुकरायी

ओरिएंट एक्सप्रेस ने टाटा की पेशकश ठुकरायी

न्यूयार्क: लग्जरी होटल श्रृंखला ओरियंट एक्सप्रेस ने आज टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटेल्स की 1.86 अरब डालर की खरीद पेशकश ठुकरा दी।

ओरियंट एक्सप्रेस ने कहा कि हमारी कंपनी का मूल्य कम कर आंका गया है। इंडियन होटेल्स ने ओरियंट एक्सप्रेस के सभी शेयर नगद राशि दे कर 12.63 डालर प्रति शेयर की दर से खरीदने की पेशकश की थी।

कुल 1.86 अरब डालर की पेशकश अक्तूबर में की गई थी। इंडियन होटेल्स ने अधिग्रहण की यह दूसरी कोशिश की थी जो ओरियंट एक्सप्रेस में सात फीसदी की भागीदारी रखती है। (एजंसी)

First Published: Friday, November 9, 2012, 09:54

comments powered by Disqus