गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार - Zee News हिंदी

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 77.24 अंकों की गिरावट के साथ 15781.25 पर जबकि निफ्टी 25.15 अंकों की गिरावट के साथ 4731.30 पर खुला।

 

शुक्रवार सुबह करीब 9.45 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज  का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 160.54 अंकों की गिरावट के साथ 15697.95 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.95 अंकों की गिरावट के साथ 4718.50 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 25, 2011, 10:03

comments powered by Disqus