गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

मुम्बई : गुरुवार का दिन शेयर बाजार के लिए भारी रहा। नकारात्मक खबरों के प्रभाव में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में 1.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 271 अंक नीचे 17218 पर और निफ्टी 75 अंक नीचे 5231 पर बंद हुए। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर 0.75 फीसदी कमजोर हुए।

शेयर बाजार के टूटने के पीछे इंफोसिस के खराब नतीजों और कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों को माना जा रहा है। आईआईपी आंकड़े हालांकि पिछले महीने के मुकाबले बेहतर आए, लेकिन फिर भी बाजार करीब 1.5 फीसदी गिर कर बंद हुए।

एशियाई बाजारों में गिरावट और इंफोसिस के निराशाजनक नतीजों की वजह से घरेलू बाजार 1 फीसदी की गिरावट के साथ खुले। इंफोसिस का गाइडेंस भी खराब होने से शुरुआती कारोबार में गिरावट गहराई और सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा टूटा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, July 12, 2012, 17:17

comments powered by Disqus