Last Updated: Tuesday, August 27, 2013, 08:13
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: सार्वजनिक बैंक जल्दी ही अपने यहां खाली पड़े 56 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इन पदों पर भर्ती न होने से इन बैंकों के कामकाज पर खासा असर पड़ रहा है।
बैंकिंग सूत्रों के अनुसार सार्वजनिक बैंकों के 56,022 पद खाली हैं। मार्च, 2013 तक 25 सार्वजनिक बैंकों में अधिकारी वर्ग के 23,794 पद खाली थे। इनमें सबसे ज्यादा बैंक ऑफ बड़ौदा में 5,815 पद खाली थे। सिंडिकेट बैंक में अधिकारी वर्ग में अधिकारी स्तर के 1500 पद खाली थे जबकि आंध्रा बैंक में 1484 अधिकारियों की कमी थी। बैंक ऑफ इंडिया में इस स्तर के 1,473 पद खाली थे।
सूत्रों के मुताबिक इलाहाबाद बैंक को 1450 अफसरों की भर्ती करनी होगी। पंजाब और सिंध बैंक में इस स्तर के 1454 पद खाली थे, जबकि पंजाब नेशनल बैंक को अपने यहां 1119 अफसरों की भर्ती करनी होगी। 2012-13 के दौरान इन बैंकों में क्लर्क ग्रेड के भी 22,347 पद खाली थे। यहां भी बैंक ऑफ बड़ौदा में सबसे ज्यादा भर्तियों की जरूरत है। बैंक ऑफ बड़ौदा में इस ग्रेड की 3,615 पद खाली थे।
First Published: Monday, August 26, 2013, 11:46