जहाज डूबने से 9.5 करोड़ डॉलर का नुकसान - Zee News हिंदी

जहाज डूबने से 9.5 करोड़ डॉलर का नुकसान

न्यूयॉर्क : कार्निवल कापरेरेशन ने सोमवार को कहा कि जहाज के इटली तट के पास उसके यात्री जहाज के डूबने से 8.5 करोड़ डालर से 9.5 करोड़ डालर का नुकसान होने का शुरूआती अनुमान है। कोस्टा कोनकोर्डिया नाम के विशाल हजाज के साथ इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।

 

कंपनी ने शुक्रवार को हुए हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उसने कहा है कि उसकी प्राथमिकता यात्रियों तथा चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा है।

 

कार्निवल कार्प ने बयान में कहा, नुकसान का आकलन किया जा रहा है, अगर लंबे समय तक नहीं तो कम से कम नवंबर को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष की शेष अवधि तक जहाज को चलाना मुश्किल होगा। कंपनी के अनुसार इसके कारण कंपनी को करीब 8.5 से 9.5 करोड़ डालर का नुकसान होने का अनुमान है।

 

कार्निवल कार्प उस जहाज का परिचालन करने वाली फर्म कोस्टा क्रोसिएर की मूल कंपनी है। कंपनी न्यूयार्क और लंदन स्टाक एक्सचेंज में सूचीबद्ध है। कोस्टा कोनकोर्डिया शुक्रवार को जिजलियो द्वीप के पास समुद्र में समा गया था। बचाव कार्य अभी भी जारी है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, January 16, 2012, 18:45

comments powered by Disqus