जापान के सबसे बड़े बैंक के प्रमुख का इस्तीफा

जापान के सबसे बड़े बैंक के प्रमुख का इस्तीफा

तोक्यो : जापान के सबसे बड़े निवेश बैंक नोमुरा होल्डिंग्स इंक के मुख्य कार्यकारी केनिचि वातानाबे ने कई गोपनीय सूचनाओं के बाहर आने की जिम्मेदारी लेते हुए गुरुवार को इस्तीफा देने की घोषणा की।

क्योदो न्यूज एजेंसी ने कहा कि कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ताकुमी शिबाता के भी इस घोटाले के बाद इस्तीफा देने की उम्मीद है। उम्मीद है कि वातानाबे की जगह कोजी नागाई लेंगे जो नोमुरा बैंकिंग समूह के अंग नोमुरा सीक्योरिटीज के अध्यक्ष हैं।

इससे पहले पाया गया कि नोमुरा सीक्योरिटीज के कई अधिकारियों ने अपने ग्राहकों को गोपनीय सूचनाएं दीं। (एजेंसी)

First Published: Friday, July 27, 2012, 00:13

comments powered by Disqus