जीडीपी वृद्धि मामले में मध्य प्रदेश ने बिहार को पीछे छोड़ा

जीडीपी वृद्धि मामले में मध्य प्रदेश ने बिहार को पीछे छोड़ा

जीडीपी वृद्धि मामले में मध्य प्रदेश ने बिहार को पीछे छोड़ाज़ी न्यूज ब्यूरो

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश ने राज्य सकल घरेलू उत्पाद के मामले में बिहार को पीछे छोड़ दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन की ओर से वर्ष 2012-13 के लिए जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए एक समाचार पत्र ने कहा कि बिहार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 9.48% की वृद्धि दर्ज की है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में उसकी वृद्धि दर 13.26% थी। वहीं, मध्य प्रदेश ने इस वर्ष 10% की वृद्धि दर्ज की है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष में बिहार की सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 157,957 करोड़ रुपए है जो कि पिछले वित्तीय वर्ष के जीडीपी वृद्धि 144,278 करोड़ रुपए से 13,679 करोड़ रुपए अधिक है।

First Published: Saturday, March 30, 2013, 13:51

comments powered by Disqus