Last Updated: Thursday, December 27, 2012, 19:14
नई दिल्ली : अर्थव्यवस्था में जीवंतता या गतिशीलता के लिहाज से दुनिया की 50 अर्थव्यवस्थाओं में भारत को बहुत नीचे यानी 40वां स्थान मिला है। यह सूची बीमा, कर परामर्श फर्म ग्रांट थोरंटन ने तैयार की है। सिंगापुर पहले स्थान पर है।
ग्रांट थोरंटन के ग्लोबल डाइनामिज्म इंडेक्स (जीडीआई) में भारत को 50 अर्थव्यवस्थाओं में 40वें स्थान पर रखा गया है। इसमें गतिशीलता का आंकलन 22 संकेतकों के आधार पर किया गया है। जिन पांच श्रेणियों के आधार पर इस सर्वेक्षण में आंका गया है उनमें व्यापार करने का माहौल, अर्थव्यवस्था एवं वृद्धि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, श्रम एवं मानव तथा वित्तपोषण के हालात हैं। इस सूची में जहां सिंगापुर को दुनिया की सबसे जीवंत या गतिशील अर्थव्यवस्था माना गया है वहीं उसके बाद सूची में क्रमश: फिनलैंड, स्वीडन, इजराइल, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, स्विट्जरलैंड, कोरिया, जर्मनी तथा अमेरिका का नंबर आता है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, December 27, 2012, 19:14