‘टाटा समूह देश के विकास को प्रतिबद्ध’ - Zee News हिंदी

‘टाटा समूह देश के विकास को प्रतिबद्ध’



जमशेदपुर : टाटा समूह के मनोनीत चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री ने कहा कि समूह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिये प्रतिबद्ध है और वह इस प्रतिबद्धता से पीछे नहीं हटेगा।

 

मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहर लाल शर्मा द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब देते हुए मिस्त्री ने टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन जेआरडी टाटा द्वारा कही बातों का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी उपलब्धि या सफलता तब तक पूरी नहीं होती, जब तक यह देश और लोगों के हित में काम नहीं करती। इस सफलता को उचित और ईमानदार तरीके से हासिल किया जाना चाहिए।

 

शर्मा ने यह पत्र मिस्त्री को टाटा समूह का मुखिया बनाए जाने की घोषणा के बाद लिखा था। मिस्त्री रतन टाटा की जगह लेंगे। उन्होंने कहा कि टाटा समूह देश की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि को लेकर प्रतिबद्ध है। पत्र में मानवाधिकार कार्यकर्ता ने उम्मीद जताई है कि मिस्त्री की अगुवाई में टाटा समूह अधिक समृद्धि और सफलता हासिल करेगा और साथ ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।

(एजेंसी)

First Published: Friday, January 6, 2012, 19:36

comments powered by Disqus