तेल की कीमत 9 महीने के उच्च स्तर पर - Zee News हिंदी

तेल की कीमत 9 महीने के उच्च स्तर पर

सिंगापुर: ब्रिटेन एवं फ्रांस को कच्चे तेल की बिक्री रोके जाने की ईरान की घोषणा से कच्चे तेल की कीमत उछलकर 105 डालर प्रति बैरल हो गयी है। यह नौ महीने का उच्च स्तर है।

 

न्यूयार्क मर्केन्टाल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 1.75 डालर बढ़कर 104.99 डालर प्रति बैरल रिकार्ड की गयी। इससे पहले, यह 105.21 डालर प्रति बैरल तक चली गयी थी। मई के बाद तेल की कीमत का यह स्तर नहीं देखा गया था।

 

इसी प्रकार, लंदन में ब्रेंट नार्थ क्रूड की कीमत 1.52 डालर बैरल चढ़कर 121.10 डालर प्रति बैरल रही। ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय ने कल कहा कि उसने ब्रिटेन तथा फ्रांस को कच्चे तेल का निर्यात दिया है। यूरोपीय संघ द्वारा ईरान पर प्रतिबंध लगाने के बाद पश्चिम एशियाई देश ने यह कदम उठाया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 20, 2012, 12:30

comments powered by Disqus