Last Updated: Wednesday, June 27, 2012, 14:17
दुबई : भारत मार्च में समाप्त हुई तिमाही में दुबई का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार रहा है। इस दौरान उसने दुबई के साथ 10 अरब डॉलर से अधिक का व्यापार किया।
इसके साथ ही भारत 5.7 अरब डालर के आंकड़े के साथ दुबई का सबसे बड़ा निर्यातक तथा पुनर्निर्यातक भागीदार रहा। वहीं 5.17 अरब डॉलर के साथ वह आयात की दृष्टि से उसका दूसरा सबसे बड़ा भागीदार रहा।
दुबई के सीमा शुल्क विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आयात के मामले में चीन 6.94 अरब डालर के साथ दुबई का सबसे बड़ा भागीदार रहा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, June 27, 2012, 14:17