धन प्रबंधन में भारत काफी पीछे : मास्टरकार्ड

धन प्रबंधन में भारत काफी पीछे : मास्टरकार्ड

नई दिल्ली : एशिया प्रशांत देशों में धन प्रबंधन के बेसिक हुनर में भी भारत काफी पीछे है। वित्तीय साक्षरता पर मास्टरकार्ड के ताजा इंडेक्स में यह तथ्य सामने आया है। सर्वेक्षण में शामिल 16 देशों में भारत 59 अंक के साथ 15वें स्थान पर रहा। इस सूची में जापान 57 इंडेक्स अंकों के साथ आखिरी पायदान पर रहा। कुल वित्तीय साक्षरता के मामले में न्यूजीलैंड 74 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। सिंगापुर 72 अंक के साथ दूसरे और ताइवान 71 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

मास्टरकार्ड दक्षिण एशिया खंड के अध्यक्ष अरि सरकार ने कहा, ‘हालांकि, कुल इंडेक्स में भारत काफी नीचे है, लेकिन खुशी की बात यह है कि वित्तीय योजना के मानदंड पर भारत ने सुधार दिखाया है।’ यह सर्वेक्षण अप्रैल, 2013 से मई, 2013 के बीच किया गया। इनमें एशिया प्रशांत के 18 से 64 साल के 7,756 लोगों ने हिस्सा लिया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 1, 2013, 20:26

comments powered by Disqus