Last Updated: Friday, April 27, 2012, 12:57
नई दिल्ली : अमेरिकन चैंबर आफ कामर्स इन इंडिया (एमचैम) ने कहा है कि अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में अच्छी व्यापार संभावनाएं हैं लेकिन निवेशकों का विश्वास बनाने के लिए भारत को स्पष्ट नीतियां बनानी होंगी।
एमचैम के चेयरमैन अतुल सिंह ने कहा कि भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है और दुनिया में बहुत कम देश ही इस दर से वृद्धि कर रहे हैं। दीर्घकालिक स्तर पर भारत में व्यापक अवसर हैं और यही संदेश हम अमेरिका में अपनी पैतृक कंपनी को देना चाहेंगे।
कोका कोला इंडिया के सीईओ सिंह ने कहा कि विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भारत को सुनिश्चित नीति बनानी होगी। उन्होंने कहा कि नीतियों की सुनिश्चितता बहुत महत्वपूर्ण है। इससे ही देश में विश्वास बनता है। उल्लेखनीय है कि आयकर कानून में पिछली तारीख से संशोधन के प्रस्ताव को लेकर सरकार की हाल ही में काफी आलोचना हो रही है।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, April 28, 2012, 00:27