पंजाब में पेट्रोल- डीजल हुआ सस्ता - Zee News हिंदी

पंजाब में पेट्रोल- डीजल हुआ सस्ता

चंडीगढ़  : उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पंजाब सरकार ने ईंधन पर चुंगी खत्म करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।  इससे राज्य में पेट्रोल और डीजल सस्ते हो जाएंगे।

 

राज्य में कस्बों और शहरों की नगरीय सीमाओं के भीतर पेट्रोल 2 रु प्रति लीटर और डीजल 1रु प्रति लीटर सस्ता होगा।
इस संबंध में पंजाब की कैबिनेट की बैठक में निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने की। (एजेंसी)

First Published: Monday, April 30, 2012, 23:36

comments powered by Disqus