फार्च्यून-500: महिलाओं में नूयी टॉप-4 में - Zee News हिंदी

फार्च्यून-500: महिलाओं में नूयी टॉप-4 में

न्यूयॉर्क : अमेरिका की सबसे बड़ी 500 कंपनियों के शीर्ष पद पर इस समय 18 महिलाएं हैं जिनमें भारत की इंदिरा नूयी भी शामिल हैं। फोर्च्यून पत्रिका ने अमेरिका की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की नई सूची फार्च्यून-500 आज जारी की। इसमें शक्तिशाली महिलाओं की सूची में नूयी को चौथे स्थान पर रखा गया है।

 

नूयी पेप्सीको की प्रमुख हैं जो अमेरिका की 41वीं सबसे बड़ी कंपनी है। इस सूची में हेवलेट पैकर्ड की मेग व्हिटमेन को पहले, आईबीएम की सीईओ वर्जिनिया रोमेटी को दूसरे स्थान पर रखा गया है। फार्च्यून-500 की इस सूची में 18 महिलाएं शामिल हैं जो कि इन कंपनियों में सीईओ के पद पर हैं। इसके अलावा 501 से 1,000 कंपनियों की सूची में 21 महिलाएं और भी शामिल हैं। इनमें से कुछ इस्पात, तेल और ऊर्जा कंपनियों से जुड़ी हैं।

 

फार्च्यून ने कहा है कि इस साल 500 सूची में सबसे ज्यादा महिला सीईओ शामिल हैं। फार्च्यून-500 सीईओ सूची में महिलाएं 3.6 प्रतिशत और फार्च्यून-1000 सीईओ पदों में 3.9 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 9, 2012, 20:42

comments powered by Disqus