बांद्रा वर्ली सी लिंक पर टोल बढ़ा - Zee News हिंदी

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर टोल बढ़ा

मुंबई: बांद्रा वर्ली सी लिंक पर यात्रा रविवार यानी आज से महंगी हो गई। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) ने एक अप्रैल से विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर एक अप्रैल से टोल शुल्क में 6 से 10 प्रतिशत की वृद्धि का फैसला किया है।

 

एमएसआरडीसी ने जुलाई 2009 में 5.6 किलोमीटर लंबे इस लिंक को खोले जाने के बाद पहली बार टोल शुल्क में संशोधन किया है।

 

एमएसआरडीसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘2009 में इस लिंक के शुरू होने के बाद टोल शुल्क में संशोधन नहीं हुआ। सरकारी अधिसूचना के अनुसार हमने तीन साल बाद शुल्क में संशोधन किया है। नई दरें 31 मार्च, 2015 तक लागू रहेंगी।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 1, 2012, 08:52

comments powered by Disqus