भारत ने 2011-12 में 3245 करोड़ यूनिट परमाणु उर्जा उत्पादित की --India produced 32,455 mn units of N-power in 2011-12

भारत ने 2011-12 में 3245 करोड़ यूनिट परमाणु उर्जा उत्पादित की

नई दिल्ली : भारत को अंतरराष्ट्रीय परमाणु कारोबार में हिस्सा लेने की मंजूरी मिलने के बाद 2008-09 से देश में परमाणु उर्जा का उत्पादन दोगुना बढ़कर पिछले वर्ष 3200 करोड़ यूनिट से अधिक हो गया। भारत ने जब 2008-09 में अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ अतिरिक्त सुरक्षा प्रोटोकाल पर हस्ताक्षर किया था तब देश में परमाणु उर्जा का उत्पादन 1492 करोड़ यूनिट था।

आईएईए की मंजूरी एक अगस्त 2008 को मिली थी और अगले महीने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह ने भारत को वैश्विक परमाणु कारोबार में हिस्सा लेने से जुड़े नियमों में छूट दी। अधिकारियों ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप 2009-10 में परमाणु उर्जा उत्पादन बढ़कर 1883 करोड़ यूनिट हो गया और यह 2011-12 में बढ़कर 3245 करोड़ यूनिट हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ परमाणु सहयोग पर अंतरराष्ट्रीय समझौते के बाद ईंधन की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ ईंधन की उपलब्धता के कारण तीन इकाइयों को सेवा में शामिल करने से 660 मेगावाट क्षमता में बढोत्तरी हुई। इसमें 2010 में राजस्थान परमाणु उर्जा संयंत्र की इकाई 5 और 6 तथा 2011 में कैगा की इकाई 4 शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि असैन्य परमाणु उर्जा समझौते पर हस्ताक्षर करने से विदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित अधिक क्षमता का मृदु जल रिएक्टर स्थापित करने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 10, 2013, 11:27

comments powered by Disqus