महिला अपराधों से कारोबारी माहौल प्रभावित होता है: एसोचैम

महिला अपराधों से कारोबारी माहौल प्रभावित होता है: एसोचैम

महिला अपराधों से कारोबारी माहौल प्रभावित होता है: एसोचैमनई दिल्ली : उद्योग मंडल एसोचैम ने आज कहा कि महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने से कारोबारी माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ता है क्योंकि कार्यबल में उनकी बड़ी भागीदारी है। एसोचैम ने एक बयान में कहा है, महानगर और विशेषकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षित माहौल नहीं मिला तो उत्पादकता पर बहुत प्रतिकूल असर पड़ेगा क्योंकि नियोक्ता कंपनियां दिन ढलने के बाद महिलाओं से काम करवाना सुरक्षित नहीं समझेंगी। संगठन का कहना हे कि महिलाओं को सुरक्षा का अभाव कारोबारी माहौल की जड़ों पर प्रहार करेगा।

बयान में कहा गया है, खरीदारी फैसले आमतौर पर महिलाओं के प्रभाव में ही किए जाते हैं। इसके अलावा अनेक गतिविधियों तथा क्षेत्रों में कर्मचारियों का एक बड़ा हिस्सा महिलाओं का है। े संगठन ने तो यहां तक कहा है कि भारतीय कंपनियां राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कानून व व्यवस्था की बदतर होती स्थिति को बेबसी से देख रही हैं और महिला कर्मचारियों का विश्वास पूरी तरह टूट चुका है। बलात्कार की अनेक घटनाओं का ज्रिक करते हुए संगठन ने कहा है कि पुलिस नागरिकों के हितों की रक्षा के अपने कर्तव्य को नहीं निभा पाई है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 23, 2013, 09:43

comments powered by Disqus