Last Updated: Tuesday, October 11, 2011, 18:49
गुड़गांवः भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के मानेसर प्लांट में कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच समझौता रद्द होने के बाद उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सोमवार को 2800 की जगह सिर्फ 1800 कारें ही बनीं।
कर्मचारियों का कहना है कि प्रबंधन जब तक 1500 अस्थाई कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लेगा तब तक फैक्ट्री के स्थाई कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे. दूसरी ओर प्रबंधन का कहना है कि एक महीने तक प्लांट में काम सुचारू रुप से ना होने की वजह से सभी अस्थायी कर्मचारियों को एक साथ वापस लेना संभव नहीं था। इसकी जानकारी कर्चारियों के ठेकेदार को दे दी गई थी।
(एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 12, 2011, 00:43