Last Updated: Monday, January 2, 2012, 07:50
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की ब्रिकी दिसंबर 2011 महीने में 7.1 प्रतिशत घटकर 92,161 वाहन रह गई। लगातार सातवें महीने कंपनी की ब्रिकी में गिरावट आई है।
मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में यह जानकारी दी है। कंपनी ने दिसंबर 2010 में 99,225 वाहन बेचे थे।
आलोच्य महीने में कंपनी ने घरेलू बाजार में 13.4 प्रतिशत गिरावट के साथ 77,475 वाहन बेचे जबकि उसका निर्यात 50.5 प्रतिशत बढ़कर 14,686 वाहन हो गया। इसी दौरान कंपनी की यात्री कार ब्रिकी 8.4 प्रतिशत घटकर 69,329 वाहन रही।
दिसंबर 2011 में कंपनी की छोटी कार एम800, ए स्टार, अल्टो व वेगनआर की ब्रिकी 15.6 प्रतिशत घटकर 38,593 वाहन रही।
(एजेंसी)
First Published: Monday, January 2, 2012, 13:22