म्यूचुअल फंड खातों की संख्या में गिरावट

म्यूचुअल फंड खातों की संख्या में गिरावट

नई दिल्ली : म्यूचुअल फंड उद्योग ने 2012-13 में व्यक्तिगत खातों या फोलियो के रूप में 36 लाख से ज्यादा निवेशक गंवाए। यह लगातार चौथा वित्त वर्ष है जबकि म्यूचुअल फंड के फोलियो की संख्या में कमी आई है। इससे पिछले तीन वित्त वर्ष में म्यूचुअल फंड उद्योग ने 15 लाख से अधिक नए निवेशक खाते गंवाए थे।

फोलियो व्यक्तिगत निवेशक खातों को दिया जाने वाला नंबर होता है। हालांकि, किसी एक निवेशक के पास कई फोलियो हो सकते हैं। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के 44 कोष घरानों के पास कुल फोलियो की संख्या मार्च, 2013 के अंत तक घटकर 4.28 करोड़ रह गई, जो 2011-12 के अंत तक 4.64 करोड़ थी। इस प्रकार म्यूचुअल फंडों के नए निवेशक खातों की संख्या में 36.23 लाख की कमी आई।

पिछले चार वित्त वर्ष में 2012-13 तक म्यूचुअल फंड उद्योग ने 55 लाख से अधिक नए निवेशक खाते गंवाए। वित्त वर्ष 2008-09 के अंत तक म्यूचुअल फंड उद्योग के पास कुल 4.75 करोड़ फोलियो थे। 2009-10 में यह आंकड़ा 3.66 लाख बढ़कर 4.8 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद फोलियो की संख्या में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह आंकड़ा घटकर 4.28 करोड़ रह गया। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 8, 2013, 15:15

comments powered by Disqus