Last Updated: Thursday, April 4, 2013, 16:02
नई दिल्ली : म्यूचुअल फंड कंपनियों ने वित्त वर्ष 2012-13 के पहले 11 महीने में करीब 21,000 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इसमें से 848 करोड़ रुपए के शेयर फरवरी 2013 में ही बेचे गए।
बाजार नियामक सेबी के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में हुई बिकवाली हालांकि पिछले आठ महीने का न्यूनतम स्तर है। सिर्फ जनवरी 2013 में ही 5,212 करोड़ रुपए के शेयर बेचे गए।
इसके उलट म्यूचुअल फंड की रुचि रिण बाजार में बढ़ी है जहां उन्होंने फरवरी 2013 में 40,092 करोड़ रुपए का निवेश किया। इससे पहले इस वर्ष जनवरी में म्यूचुअल फंडों ने 40,652 करोड़ रुपए का निवेश किया था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, April 4, 2013, 16:02