राजकोषीय स्थिति और खराब हो सकती है: ऐसोचैम

राजकोषीय स्थिति और खराब हो सकती है: ऐसोचैम

राजकोषीय स्थिति और खराब हो सकती है: ऐसोचैमनई दिल्ली : उद्योग मंडल ऐसोचैम ने रविवार को कहा कि बढ़ती मुद्रास्फीति, देश की आर्थिक वृद्धि में गिरावट और वैश्विक नरमी के कारण राजकोषीय स्थिति और खराब हो सकती है।

ऐसोचैम ने कहा,‘राजकोषीय समस्याओं से निपटने के लिये कदम उठाने की कम गुंजाइश, कम होती आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति पर कोई खास असर न होने के मद्देनजर देश की अर्थव्यवस्था संकटपूर्ण स्थिति में पहुंच सकती है। यह स्थिति 1991 के आर्थिक संकट जैसी होगी।’

इसमें यह भी कहा गया कि वैश्विक आर्थिक स्थिति में संकट बरकरार रहने और बुनियादी ढांचे में और कमी होना भारत की वृद्धि की संभावनाओं के लिए बड़ी चुनौतियां हैं।

ऐसोचैम की रपट में चेतावनी दी गई है,‘यदि वक्त पर सही कदम नहीं उठाए गए तो हम कई वजहों से 1991 से सभी बुरी हालत में होंगे।’ इसमें कहा गया कि लोक वित्त (सार्वजनिक व्यय) पर भारी दबाव के मद्देनजर राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष के सकल घरेलू उत्पाद के 6.1 फीसद बराबर पहुंच सकता है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 13, 2013, 15:09

comments powered by Disqus