Last Updated: Tuesday, November 22, 2011, 05:06
मुंबई : अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया आज शुरुआती कारोबार में 58 पैसे की गिरावट के साथ अपने अब तक के निचले स्तर 52.73 प्रति डॉलर पर आ गया।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार (फारेक्स) में 52.36-37 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद यह और नीचे चला गया। सुबह 10.30 बजे रुपए का भाव 52.64-65 प्रति डॉलर पर चल रहा था।
सुबह के सौदों में रुपया 52.33 से 52.73 प्रति डॉलर के दायरे में घूमता रहा। बैंकों और आयातकों की सतत डॉलर मांग से रुपए की धारणा प्रभावित हुई।
अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से भी रुपए पर असर पड़ा। कल के सत्र में रुपया 81 पैसे की भारी गिरावट के साथ 33 माह के निचले स्तर 52.15-16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बैंकों और आयातकों की डॉलर मांग से रुपए में गिरावट आई थी।
(एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 22, 2011, 16:47