Last Updated: Tuesday, September 11, 2012, 14:02
न्यूयॉर्क : दुनिया के पहले लैपटाप का डिजाइन तैयार करने वाले ब्रिटेन के औद्योगिक डिजाइनर बिल मोगरिज का निधन हो गया है। मोगरिज ने 1979 में दुनिया के पहले लैपटाप का डिजाइन तैयार किया था।
नेशनल डिजाइन म्यूजियम के कापर हेविट्ट ने कहा कि संग्राहलय के 2010 से निदेशक रहे 69 वर्षीय मोगरिज का शनिवार को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। मोगरजि का कंप्यूटर ग्रिड कंपास का डिजाइन 1979 में तैयार किया गया और शुरू में इसका उपयोग अमेरिकी सेना ने किया। उस समय इसका खुदरा मूल्य 8,150 डालर था और इसे अंतरिक्ष यान डिस्कवरी में 1985 में लगाया गया था।
मोगरिज ने 1969 में लंदन स्थित डिजाइन कंपनी स्थापित की और यह आज प्रमुख वैश्विक परामर्श कंपनी बन गयी है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 11, 2012, 13:35