Last Updated: Friday, August 16, 2013, 22:09
मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 1.434 अरब डालर बढ़कर 278.6 अरब डालर हो गया। पूर्व सप्ताह में इसमें 2.99 अरब डालर की गिरावट आई थी।
आलोच्य सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 278.601 अरब डालर हो गया जो दो अगस्त को समाप्त सप्ताह में 277.167 अरब डालर था।
रिजर्व बैंक के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 1.453 अरब डालर बढ़कर 251.349 अरब डालर हो गई। आलोच्य सप्ताह में स्वर्ण भंडार 20.747 अरब डालर पर अपरिवर्तित रहा। (एजेंसी)
First Published: Friday, August 16, 2013, 22:09