Last Updated: Wednesday, January 30, 2013, 21:21

दुबई : इंडिगो शार्कलेट फ्यूल सेविंग विंग टिप डिवाइस वाला ए-320 विमान हासिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
शार्कलेट एक नए डिजाइन वाला बिंग-टिप उपकरण है। इससे लंबे मार्ग पर ईंधन की खपत तथा उत्सर्जन को चार प्रतिशत कम किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इंडिगो को भविष्य में मिलने वाले सभी ए-320 विमान शार्कलेट आधारित होंगे।
उल्लेखनीय है कि इंडिगो ने 2005 में 100 ए 320 विमानों का आर्डर दिया था।
कंपनी के अध्यक्ष आदित्य घोष ने बयान में कहा, ‘ए-320 विमानों के बेड़े के साथ पर्यावरण पर असर को कम करने के मामले में इंडिगो मानक बन जाएगी। शार्कलेट वाले ए-320 विमान इसका फायदा वह अपने उपभोक्ताओं को देगी।’ (एजेंसी)
First Published: Wednesday, January 30, 2013, 21:21