शेयर बाजार से रौनक गायब, सपाट रहा सेंसेक्स

शेयर बाजार से रौनक गायब, सपाट रहा सेंसेक्स


मुंबई: देश के शेयर बाजार बुधवार को सपाट रहे और दिन के कारोबार में कोई रौनक नहीं दिखाई दिया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1.22 अंक की गिरावट के साथ 17,600.56 पर और निफ्टी 1.30 अंक की तेजी के साथ 5,338.00 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.75 अंकों की तेजी के साथ 17,638.53 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.55 अंकों की तेजी के साथ 5,345.25 पर खुला।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। मिडकैप 12.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,114.20 पर और स्मॉलकैप 24.92 अंकों की गिरावट के साथ 6,595.87 पर बंद हुए। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 8, 2012, 17:42

comments powered by Disqus