सरकार के सामने न झुकें रघुराम राजन: यशवंत सिन्हा

सरकार के सामने न झुकें रघुराम राजन: यशवंत सिन्हा

 सरकार के सामने न झुकें रघुराम राजन: यशवंत सिन्हा  नई दिल्ली : भाजपा ने रघुराम राजन को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किए जाने का स्वागत किया लेकिन साथ ही उन्हें सलाह दी कि वे केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता के मुद्दे पर सरकार से समझौता नहीं करें, ना ही उसके सामने झुकें।

पूर्व वित्त मंत्री तथा भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने राजन की नियुक्ति पर प्रतिक्रिया चाहने पर कहा, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। वे अच्छे युवा हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि राजन के पूर्ववर्ती डी सुब्बाराव ने भी सरकार के पसंदीदा गवर्नर के रूप में काम शुरू किया था। हालांकि बाद में हालात बिगड़ गये।

सिन्हा ने कहा, राजन केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता के मुद्दे पर सरकार से समझौता नहीं करें, ना ही उसके सामने झुकें। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 7, 2013, 12:21

comments powered by Disqus