सुब्रत राय की संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये: सहारा समूह

सुब्रत राय की संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये: सहारा समूह

सुब्रत राय की संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये: सहारा समूह मुंबई : सहारा समूह ने बुधवार को दावा किया कि उसके प्रमुख सुब्रत राय की निजी संपत्ति केवल 3 करोड़ रुपये के करीब है। निवेशकों का 24,000 करोड़ रुपये लौटाने के लिये पैसा जुटाने को लेकर को संपत्ति बेचे जाने की आशंका के बीच सहारा समूह ने यह बात कही है।

सहारा समूह के चेयरमैन समेत कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारियों वंदना भार्गव, आर एस दुबे तथा अशोक राय चौधरी को बाजार नियामक ने मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में आज तलब किया था। बैठक के बाद सहारा समूह ने बयान में कहा कि राय तथा अन्य ने अपनी निजी संपत्ति का ब्योरा सेबी को दिया।

समूह ने कहा कि सुब्रत राय की निजी संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपये है। समूह ने संपत्ति के बारे में ब्योरा रखा जिसे सेबी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

सेबी ने राय और सहारा समूह के तीन अन्य शीर्ष अधिकारियों को सम्मन जारी कर व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा था ताकि उनकी व्यक्तिगत एवं सहारा फमो’ की संपत्तियों के ब्यौरों की जांच कर सके। सेबी निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए उनकी और उनकी कंपनियों की सम्पत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया में लगा है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 10, 2013, 22:11

comments powered by Disqus