सेंसेक्स 52 अंक की गिरावट पर खुला - Zee News हिंदी

सेंसेक्स 52 अंक की गिरावट पर खुला

मुंबई: निवेशकों की मुनाफावसूली तथा एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवारको करीब 52 अंक की गिरावट के साथ खुला।

 

तीस शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 51.93 अंक या 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,549.78 अंक पर खुला। पिछले दो सत्रों में इसमें 328 अंक की तेजी दर्ज की गयी थी।

 

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.80 अंक या 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,347.15 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार दो दिन के लाभ के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिससे बाजार में गिरावट आयी। एशियाई बाजारों में मिले-जुले रूख से भी बाजार पर कुछ असर पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 22, 2012, 10:16

comments powered by Disqus