सेबी कानून में संशोधन पर मंत्रिमंडल आज कर सकता है विचार

सेबी कानून में संशोधन पर मंत्रिमंडल आज कर सकता है विचार

सेबी कानून में संशोधन पर मंत्रिमंडल आज कर सकता है विचारनई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल सेबी कानून के विभिन्न नियमनों में संशोधन पर बुधवार को चर्चा कर सकता है। इन संशोधनों से बाजार नियामक को धोखाधड़ी वाली निवेश योजनाओं से निपटने के और अधिकार मिल जाएंगे।

सरकार ने सामूहिक निवेश वाली पोंजी स्कीमों पर लगाम लगाने के लिए सेबी को तलाशी लेने, जब्त करने के अलावा परिसंपत्तियों की कुर्की के अधिकार देने की योजना बनाई है।

सूत्रों ने कहा कि सेबी कानून एवं अन्य संबंधित नियमनों में संशोधन पर आज मंत्रिमंडल द्वारा चर्चा किए जाने की संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 17, 2013, 09:07

comments powered by Disqus