Last Updated: Wednesday, December 5, 2012, 12:58
मेड्रिड : वैश्विक आर्थिक सुस्ती ने स्पेन की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसका अंदाजा वहां बेरोजगारों की बढ़ती संख्या को देखकर लगाया जा सकता है।
देश में बेरोजगारों की संख्या में 74,296 या 1.54 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नवंबर में बेरोजगारों की संख्या 49 लाख सात हजार 817 दर्ज की गई। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार, स्पेन ने बेरोजगारों की संख्या का रिकॉर्ड वर्ष 1997 से रखना शुरू किया था। वर्ष 2008 में बेरोजगारों की संख्या में सबसे अधिक 1,71,243 की वृद्धि हुई थी। सेवा क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुआ था। स्पेन के रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर लगातार चौथा माह है जब बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि हुई है।
यूरोपीय संघ के सांख्यिकी कार्यालय ने पिछले शुक्रवार को कहा था कि बेरोजगारी दर में अक्टूबर में 26.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जबकि सितम्बर में यह 25.8 प्रतिशत था। स्पेन में बेरोजगारी की दर यूरोप के किसी भी देश से अधिक है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 5, 2012, 12:58