Last Updated: Friday, April 20, 2012, 10:48
मुंबई: शेयर बाजार के लिए सप्ताह का अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार ठीक नहीं रहा और सेंसेक्स गिरावट पर बंद हुआ और खुला भी गिरावट के साथ। शुक्रवार को बाजार को भारी धक्का लगा और निफ्टी 5300 के नीचे लुढ़का। सेंसेक्स 130 अंक गिरकर 17373 और निफ्टी 41 अंक गिरकर 5291 पर बंद हुए।
कमजोर अंतर्राष्ट्रीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार भी गिरावट के साथ खुले। लगातार दूसरे दिन कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी कमजोरी आई। रुपये के 52 के नीचे पहुंचने से कैपिटल गुड्स शेयर करीब 2 फीसदी टूटे।
फीसदी गिरे।
गिरावट भरे बाजार में एफएमसीजी और ऑटो शेयर हल्की तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे। विप्रो, टाटा स्टील, सिप्ला, आईटीसी, कोल इंडिया, भारती एयरटेल में 0.75-0.25 फीसदी की मजबूती आई। स्मॉलकैप शेयरों में 1.4 फीसदी और मिडकैप शेयरों में 0.4 फीसदी की तेजी आई।
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 20, 2012, 16:19