‘2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत’ - Zee News हिंदी

‘2050 तक सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत’

 

नई दिल्ली : एक रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत, चीन को पछाड़ कर दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। नाइट फ्रेंक एंड सिटी प्राइवेट बैंक की रिपोर्ट वेल्थ रिपोर्ट 2912 में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसमें कहा गया है, 2020 तक अमेरिका को पछाड़ कर चीन दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा जबकि 2050 तक भारत उसे पछाड़ देगा।

 

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रय शक्ति अनुपात के हिसाब से 2050 तक भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 85,970 अरब डालर की हो जाएगी। इस अवधि में चीन की जीडीपी 80020 अरब डालर की होगी।

 

अमेरिका इस समय दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसकी जीडीपी 2050 तक 39,070 अरब डालर की होगी। इसमें कहा गया है कि दुनिया की दस शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में इन तीनों के बाद क्रमवार इंडोनेशिया, ब्राजील, नाइजीरिया, रूस, मेक्सिको, जापान व मिस्र होंगे।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 28, 2012, 21:17

comments powered by Disqus