346 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स - Zee News हिंदी

346 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई: पी-नोट्स पर सफाई और तरलता बढ़ने के कारण बाजार शुक्रवार को 2 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स खुला भी मजबूती के साथ और बंद भी काफी अच्छी बढ़त के साथ हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 346 अंक चढ़कर 17404 और निफ्टी 117 अंक चढ़कर 5295 पर बंद हुए।

 

यूरोपीय बाजारों के तेजी पर खुलने से भी घरेलू बाजारों में मजबूती आई। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की तेजी बढ़ती चली गई। सेंसेक्स ने 375 अंक से ज्यादा की दौड़ लगाई।

 

ऑयल एंड गैस शेयर 3 फीसदी चढ़े। निफ्टी शेयरों में केर्न इंडिया, जिंदल स्टील, सन फार्मा, एचयूएल 1-0.3 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। निवेशकों ने दिग्गजों के साथ-साथ छोटे और मझौले शेयरों में भी जमकर खरीदारी की। छोटे और मझौले शेयर भी 2 फीसदी चढ़े।

First Published: Friday, March 30, 2012, 16:40

comments powered by Disqus