Last Updated: Tuesday, November 6, 2012, 16:05
शंघाई : लगभग 400 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने अपने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के मुख्यालय शंघाई में स्थानांतरित कर लिए हैं। परम्परागत रूप से बहुराष्ट्रीय कमपनियों के मुख्यालय हांगकांग, टोक्यो या सिंगापुर में हुआ करते हैं।
लेकिन शंघाई डेली में सोमवार को प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक 393 बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के मुख्य एशिया कार्यालय इस महानगर में हैं, जहां की आबादी 2.4 करोड़ से अधिक है। आंकड़ों के मुताबिक 25.4 फीसदी कम्पनियां यूरोपीय हैं, 32.6 फीसदी अमेरिकी हैं और 23.7 फीसदी जापानी हैं।
चीन ने 2020 तक शंघाई को दुनिया का प्रमुख वाणिज्यिक और वित्तीय केंद्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसका महत्व न्यूयार्क, लंदन और हांगकांग के बराबर हो। इसके लिए चीन कई कदम उठा रहा है। उसमें से एक के तहत विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को यहां क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने के लिए तीन सालों में 12.7 लाख डॉलर की रियायत दी जाएगी। इसके अलावा शोध और विकास केंद्र खोलने के लिए कर छूट भी दी जाएगी। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 6, 2012, 16:05