478 अंकों की गिरावट पर बाजार बंद - Zee News हिंदी

478 अंकों की गिरावट पर बाजार बंद

मुम्बई:  देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 477.82 अंकों की गिरावट के साथ 17,445.75 पर और निफ्टी 148.10 अंकों की गिरावट के साथ 5,281.20 पर बंद हुआ।

 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 51.62 अंकों की तेजी के साथ 17,975.19 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 18.80 अंकों की तेजी के साथ 5,448.10 पर खुला।

 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप 190.55 अंकों की गिरावट के साथ 6,109.52 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 223.40 अंकों की गिरावट के साथ 6,633.64 पर बंद हुआ। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 27, 2012, 16:48

comments powered by Disqus