Last Updated: Friday, February 10, 2012, 11:01
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.06 अंकों की गिरावट के साथ 17748.69 पर जबकि निफ्टी 30.75 अंकों की गिरावट के साथ 5381.60 पर बंद हुआ।
शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 13.16 अंकों की गिरावट के साथ 17817.59 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 12.55 अंकों की गिरावट के साथ 5399.80 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला जुला रुख देखा गया।
(एजेंसी)
First Published: Friday, February 10, 2012, 16:33